विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए धर्म का ज्ञान जरूरी : संत मोहन गिरि - Newspaper

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 6, 2019

विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए धर्म का ज्ञान जरूरी : संत मोहन गिरि

नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव आजमपुर के सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना द्वारा घोषित किए धार्मिक परीक्षा के परिणामों में पुरी पब्लिक स्कूल आजमपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में अव्वल रहने वाले छात्रों को विशेष रूप से पहुंचे राष्ट्रीय संत महंत मोहन गिरि सरथली वाले और कॉलेज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया। इस मौके राष्ट्रीय संत महंत मोहन गिरि ने कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए उन्हें धार्मिक ज्ञान का होना आवश्यक है। इसलिए छात्रों को शिक्षा के साथ साथ हमारे अमीर विरसे और सभ्याचार की भी जानकारी दी जानी चाहिए। इस मौके सिख मिशनरी कॉलेज के सर्कल इंचार्ज हरमेश सिंह राजिदर सिंह हरमिदर सिंह राजपाल गुरदीप सिंह आदि ने बताया कि नवंबर माह में ली गई परीक्षा के घोषित किए परिणाम में स्कूल के छात्रों ने बढि़या कारगुजारी दिखाते हुए अव्वल स्थान हासिल किए हैं।

from Jagran Hindi News - punjab:ropar http://bit.ly/2Vv0EHy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages