रूपनगर के महाराजा रणजीत सिंह बाग में आज पीडब्लयूडी इलेक्ट्रिकल आउट सोर्सिंग मुलाजिम यूनियन की अहम बैठक जिलाध्यक्ष रविदर सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें लिफ्ट आपरेटरों के साथ सरकार द्वारा किए जाने वाले धक्के को लेकर गंभीरता से विचार किया गया। इस मौके बोलते वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार घर घर नौकरी का दम भरते हुए सत्ता में आई है जबकि दूसरी तरफ पीडब्लयूडी विभाग में पिछले 10-12 सालों से बतौर लिफ्ट आपरेटर काम करते आ रहे कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने की कवायद रचते हुए इस संबंधी पत्र तक जारी कर दिया है।from Jagran Hindi News - punjab:ropar http://bit.ly/2VpRf3Z
No comments:
Post a Comment